जम्मू। कोरोना वायरस के प्रसार के कारण लॉक डाउन की अवधि के दौरान अधिकांश लोग पढ़ने, लिखने, पेंटिंग, कार्टून, कला, शिल्प, अभिनय, गायन, गपशप, टेलीकांफ्रेंसिंग और अन्य कई तरीकों से अपना समय गुजार रहे हैं। इस तरह की गतिविधियों को सोशल मीडिया पर भी देखा जा सकता है। श्री विश्वकर्मा लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर, न्यू प्लॉट जम्मू ने भविष्य के संदर्भ के लिए बुक के रूप में इस तरह के प्रत्येक काम को इकट्ठा करने और संकलित करने का फैसला किया है। लाकडाउन के दौरान की गई किसी भी प्रकार की गतिविधि को लोग लाइब्रेरी की इमेल पर भज सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें अपना नाम, पोस्टल पता, पासपोर्ट साइज फोटो आदि भजें। अधिक जानकारी के लिए इस प्रोजेक्ट के इंचार्ज जोगिंदर अंगोत्रा से 9419356974 या 9419701323 पर संपर्क करें।