बिगड़े मौसम के बीच सांबा के सैनिक क्षेत्र में एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ। बैग जम्मू-पठानकोट हाईवे पर स्थित एक पुल के नीचे पाया गया। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस और सेना को इसकी जानकारी दी गई। लोगों की सुरक्षा के चलते हाईवे को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं, बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। जांच के दौरान बैग में कुछ भी नुकसानदायक वस्तु नहीं मिली है।