आतंकियों के लिए काम करने वाले डीएसपी दविंदर सिंह के मामले में पकड़े गए पूर्व सरपंच तारिक अहमद मीर को 15 दिन न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
एनआईए के स्पेशल जज सुनित गुप्ता ने सोमवार को इस मामले पर सुनवाई की।
एनआईए ने कोर्ट में आवेदन देकर आरोपी के लिए 30 दिन की न्यायिक रिमांड मांगी थी।
इससे पहले एनआईए ने मामले की केस डिटेल पेश की। कोर्ट ने आवेदन को देखकर रिमांड दे दी।