फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुरिंदर, अवनी ने जीता सोहम कप शतरंज का खिताब

Sat, 04 Oct 2025 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी
विज्ञापन
जम्मू। पुराने शहर के मोहल्ला मस्तगढ़ में विवेक शतरंज अकादमी की ओर से आयोजित सोहम कप शतरंज प्रतियोगिता में सुरिंदर और अवनी ने खिताब जीते। ग्रुप-ए में उभरते चैंपियन सुरिंदर गुप्ता को उनके अर्जित अंकों के आधार पर 2500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। गुप्ता ने सर्वाधिक 47,500 अंक हासिल किए। ईशान ने 40,000 और अमृता ने 33,000 अंक हासिल किए। ग्रुप-बी प्रतियोगिता की विजेता अवनी शर्मा को 2000 रुपये का नगद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई। अवनी ने 28,000 अंक हासिल किए। सर्वश्रेष्ठ महिला का पुरस्कार अमृता गुप्ता (33,000 अंक) को दिया गया। उन्हें 500 रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई। अंडर-12 में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार 500 रुपये और ट्रॉफी प्रजनी ने 16,500 अंकों के साथ जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें