फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुरेश रैना बने युवा मतदाता जागरूकता राजदूत, युवाओं से अपील- 9 तक वोटर के रूप में करवाएं पंजीकरण

विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ), जम्मू-कश्मीर पांडुरंग के पोले ने सुरेश रैना को जम्मू-कश्मीर के ल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने शुक्रवार को निर्वाचन भवन के दौरे पर युवाओं से आगामी चुनाव के लिए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने का आग्रह किया। कहा-क्रिकेटर के रूप में समझता हूं कि एक कप्तान का देश पर कितना प्रभाव हो सकता है, लेकिन मतदाता के रूप में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
लीजेंड्स लीग क्रिकेट में हिस्सा लेने पहुंचे रैना ने कहा कि युवाओं को पहले पंजीकरण कराना चाहिए और फिर वोट डालना चाहिए। पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि 9 दिसंबर है। भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने 1 जनवरी को अर्हता तिथि के रूप में जम्मू और कश्मीर के सभी संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में फोटो मतदाता सूचियों के विशेष सारांश पुनरीक्षण को अनिवार्य किया है। इसके तहत 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्ति 9 दिसंबर तक फॉर्म नंबर 6 जमा करवा कर मतदाता सूची में नामांकन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत आयुक्त केके सिद्धा के साथ रैना का निर्वाचन भवन में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ), जम्मू-कश्मीर पांडुरंग के पोले ने रैना को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए युवा मतदाता जागरूकता राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की और पत्र सौंपा। सीईओ ने कहा कि रैना एक दिग्गज क्रिकेटर और भारत में सम्मानित व्यक्ति हैं, खासकर युवाओं के बीच काफी प्रभाव है। इसका उपयोग अधिक व्यक्तियों को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने को किया जा सकता है। रैना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा खेल रहे हैं और उम्मीद है कि आने वाले समय में अधिक लोग बड़े मंच पर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें