फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने की खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। पुलिस की ओर से गांव चंदू चक राशन डीलर सोमनाथ से पूछताछ करने के बाद मुख्य राशन स्टोर पर राशन पड़ा होने पर खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों को निशुल्क मिलने वाला राशन तो वितरित किया गया लेकिन भुगतान कर राशन का वितरण नहीं किया गया। सितंबर का राशन आखिर मुख्य राशन स्टोर पर किस लिए पड़ा रहा। एसडीपीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा की गई जांच के आधार पर ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी जो राशन की कालाबाजारी करने में सम्मलित होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें