फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सरकार गरीबों को दे पर्याप्त आटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। सरकार की तरफ से गरीब लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा, जिसमें परिवार के प्रति व्यक्ति को तीन किलो आठ सौ ग्राम आटा और एक किलो चावल दिए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह राशन उनके लिए पर्याप्त नहीं है। इतने कम राशन में उनका महीने भर गुजारा नहीं हो रहा है। हमारा राशन का कोटा बढ़ाया जाए।
लोगों ने बताया कि उन्हें अधिक मूल्य पर भी राशन नहीं दिया जाता है। इस बारे में अपनी पार्टी के ब्लॉक खौड़ के अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने सरकार से गरीब लोगों की राशन का कोटा बढ़ाने की मांग करते हुए बताया कि तीन किलो आठ सौ ग्राम आटे और एक किलो चावल से एक महीना एक व्यक्ति का बसर नहीं होता है। सरकार को चाहिए कि यह कोटा बढाया जाए। विजय कुमार ने भारत सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में आटे चावल को लेकर मारामारी चल रही है। हम लोग टीवी आदि की खबरों में देखते हैं कि पाकिस्तान में आटे के लिए लोग बहुत परेशान है, लेकिन हमारी सरकार गरीब लोगों को मुफ्त राशन दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोगरा सदर सभा के प्रमुख सुखदेव सिंह ने बताया कि राशन बहुत ही कम मिल रहा है, जोकि लोगों को महीना भर पूरा नहीं हो रहा है। घरों में आटा खत्म हो जाने पर लोगों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। इसलिए इसे बढ़ाया जाए और छह किलो तक प्रति व्यक्ति किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें