रियासी। कटड़ा मार्ग पर सोमवार सुबह एक कार के खाई की तरफ पलटने से बुजुर्ग की मौत हो गई। उसकी पहचान भुवनेश्वर नाथ (72) निवासी चिचला, सुंदरबनी (राजौरी) के रूप में हुई। बुजुर्ग कार (जेके11बी-1910) में कटड़ा की तरफ जा रहा था। सिम्बल चोया कलां इलाके में एक मोड पर कार अनियंत्रित हो कर खाई की तरफ पलट गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को कार से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर कर लिया है।