फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: धर्मपाल की मौत पर सत्यपाल की झूठी गवाही से केस जीत गया मारवाड़ी सेठ

विज्ञापन
फ्री स्टाइल गवाही नाटक का एक दृश्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। नटरंग ने साप्ताहिक संडे थियेटर सीरिज में हिंदी नाटक फ्री स्टाइल गवाही का मंचन रविवार को स्टूडियो कच्ची छावनी में किया। काका हथरसी के नाटक का निर्देशन नीरज कांत ने किया। प्रचार-प्रसार वंशिका पंडोह द्वारा किया गया।
नाटक की शुरुआत अदालत के दृश्य से होती है, जहां मारवाड़ी सेठ झंडामल रोते हुए वकील शर्मा से कहता है कि गवाह धर्मपाल की मौत हो गई, अब गवाही कौन देगा? वकील शर्मा मुस्कुराते हुए कहते हैं कि गवाहों की कमी नहीं है। यह सुनकर झंडामल को राहत मिलती है।
विज्ञापन

शर्मा सत्यपाल नाम के गवाह की व्यवस्था करता है, जिसका पेशा झूठी गवाही देना है। सेठ झंडामल ने सत्यपाल को बताया कि झाऊलाल के पिता खाऊलाल ने एक लाख रुपये लिए थे और ब्याज बढ़कर पांच लाख हो गया। इस पर सत्यपाल कहता है कि केस समझने की जरूरत नहीं है। वह गवाही देने में माहिर है।
जज के आते ही मामले की कार्यवाही शुरू हो जाती है। प्रतिवादी का वकील भटनागर सवाल-जवाब शुरू करता है। भटनागर के पूछने पर झंडामल साक्ष्य के लिए लिखित दस्तावेज और सत्यपाल को गवाह के रूप में पेश करता है। अब सत्यपाल से सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू होता है। सत्यपाल भटनागर के किसी भी सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं देता। जब भटनागर पूछता है कि वह क्या करता है, खाऊलाल की उम्र क्या है, पैसे किस तारीख को दिए तो सत्यपाल बड़ी चतुराई से जवाब देता है, जिसे सुनकर जज मानने लगते हैं कि सत्यपाल की गवाही सच है।
अंत में भटनागर सत्यपाल पर आरोप लगाता है कि गवाह कुछ रुपयों में तय होकर आया है, जिसका उनके पास सबूत नहीं है। इस पर शर्मा और भटनागर के बीच बहस छिड़ जाती है, जिसे देखकर जज भटनागर पर वकील और अदालत का अपमान करने के लिए पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाते हैं और वादी के पक्ष में फैसला सुना देते हैं। सत्यपाल, शर्मा और झंडामल खुशी मनाते हैं।
विज्ञापन

युवा कलाकारों में चिराग आनंद, वेदांत सूरी, गोपी शर्मा, अबीर बेरी, अभिमन्यु चौधरी और सुमित सिंह बंदराल शामिल थे। लाइट एवं संगीत का संचालन नीरज कांत ने किया। प्रस्तुतियां महीक्षित सिंह द्वारा की गईं और शो का संचालन मोहम्मद यासीन ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें