रियासी। ठाकराकोट तहसील के गाढ़ी क्षेत्र में एक युवक ने घर हाथ की नस काट कर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान जगदीश सिंह (25) निवासी ठाकराकोट के रूप में हुई है। जानकारी के अनसुार बुधवार सुबह परिजनों ने उसे लहुलहान हालत में देखा, जिसके बाद उसे स्थानीय प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहां पर हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनाें के हवाले कर व मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।