रामबन। रामबन कस्बे के वार्ड दो बटियारी में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह बलायत सिंह (42) पुत्र शंकर दास निवासी गलीदर वर्तमान में वार्ड दो बटियारी ने अपने घर से 200 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।