दोमाना। उदयवाला क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक पुलिस कांस्टेबल ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान दीपक शर्मा पुत्र मदन लाल निवासी उदयवाला के रूप में हुई है। 29 वर्षीय दीपक पुलिस विभाग में कांस्टेबल के रूप में नौकरी कर रहा था और वर्तमान में पीसीआर जम्मू में तैनात था। फांसी लगाने का कारण घरेलू तनाव बताया जा रहा है। एसएचओ दोमाना चंचल सिंह ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद