डेराबस्सी। अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर शहर के नजदीक एक युवक ने रेलगाड़ी के नीचे आकर जान दे दी।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय कृष्ण चंद निवासी जम्मू के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। रेलवे पुलिस के एएसआई रजिंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पास से सिविल अस्पताल की पर्ची मिली है। इसमें सामने आया कि उक्त नौजवान ने कुछ दिन पहले परेशान होकर अपने हाथ की नस काट ली थी जिसके बाद उसका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा था। सिविल अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि उक्त युवक अस्पताल में इलाज दौरान भी बार-बार जान देने की बात कर रहा था। इसे देखकर लग रहा है कि वह मानसिक तौर पर परेशान था।