रियासी। जिले की चसाना तहसील के डंडाकोट इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। उसकी पहचान काजल देवी (18) वर्ष पुत्री नीलम सिंह निवासी डंडाकोट के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार युवती का शव घर के एक सदस्य ने ही घर के पास पेड़ से लटका हुआ देखा। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की गई।