रामबन। रामबन तहसील के गली नोरा इलाके 22 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियोें में घर के पास पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर को राहगीरों ने घटना की जानकारी दी। पुलिस स्टेशन रामबन की टीम ने शव को जिला अस्पताल में पहुंचा कर व पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। उसकी पहचान पूजा देवी के रूप में हुई है। सनद रहे कि यह जम्मू विवि से एमए कर रही थी। एसएचओ रामबन इंस्पेक्टर सुनील शर्म ने बताया कि जांच जारी है। सनद रहे कि जिले में कुछ सप्ताह में 12 लोग आत्महत्या कर चुके हैं।