फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान ने खुद को गोली मार जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी में सेना के एक जवान ने सोमवार को खुद की सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसकी शिनाख्त तेलंगाना के एस श्रीनिवास (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह बोनियार उड़ी में 226 फील्ड यूनिट में तैनात था। बताते हैं कि वह ड्यूटी पर तैनात था। तभी उसने अपनी सर्विस राइफल से गोली मार ली। आवाज सुनकर साथी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने श्रीनिवासन को खून से लथपथ जमीन पर गिरा पाया। पास ही सर्विस राइफल भी पड़ी थी। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें