श्रीनगर। बेमिना इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि किशोरी ने बुधवार को अपने कमरे में फंदा लगा लिया। बड़ी देर तक किशोरी के न दिखने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो उसे कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद परिजन उसे एसएमएचएस अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका मंसूर कॉलोनी की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।