जम्मू/दोमाना। जलशक्ति विभाग के एक डेली वेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुशील कुमार निवासी करवंडा के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया है। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार रात को तबीयत बिगड़ने पर सुशील को अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने जहर की खाने की पुष्टि की है। सोमवार को सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वह जलशक्ति विभाग में डेली वेजर था। उसका पत्नी के साथ विवाद था। पत्नी ने उसकी शिकायत महिला पुलिस थाने में दे रखी है।