फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाजरा रेस्तरां, मिल खोलने पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वरोजगार कर सकते हैं शुरू, कृषि विभाग में करें आवेदन
विज्ञापन

- बाजरा खेती को दिया जा रहा बढ़ावा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में कृषि विभाग अब बाजरा रेस्तरां या फिर मिल खोलने पर राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 50 फीसदी सब्सिडी प्रदान करेगा। इससे युवा स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन कृषि विभाग को करना होगा। कृषि विभाग के अनुसार, बाजरा रेस्तरां खोलने पर दो लाख रुपये खर्च करने होंगे। इसमें एक लाख सब्सिडी दी जाएगी, जबकि मिल खोलने के लिए नौ लाख खर्च करने पर साढ़े चार लाख सब्सिडी दी जाएगी। खास बात यह है कि बाजरा रेस्तरां में बाजरे से बने व्यंजन ही मिलेंगे। यहां पर चपातियां, ब्रेड, लड्डू, पास्ता, बिस्कुट और तरह-तरह के भोज्य पदार्थ बाजरे के ही मिलेंगे। कृषि विभाग की टीमें भी सप्ताह में एक बार निरीक्षण करेंगी। इसी तरह मिल में बाजरे का आटा तैयार होगा, जिसे यहां से बेचा जाएगा। मौजूदा समय में प्रदेश में बाजरे की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को बाजरा उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रदेश में मक्का, गेहूं और धान की खेती की जा रही है। अब बाजरा उगाने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है।

-
बाजरा रेस्तरां और मिल खोलने के लिए विभाग सब्सिडी देगा। लोग आवेदन करें और इसका लाभ उठाए। युवा स्वरोजगार शुरू कर मुनाफा कमा सकते हैं।
- रामसेवक, निदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें