फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Sun, 01 Jun 2025 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
रियासी में सम्मानित किए गए मेधावी विधार्थी डीसी व अन्य अधिकारियों के साथ अपने प्रमाण पत्र दिखात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। सीबीएसई और राज्य बोर्ड से हाल ही में घोषित कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के परीक्षाफल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शनिवार को सम्मानित किया गया। मिनी सचिवालय के काॅन्फ्रेंस हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय ज्योतिपुरम, जवाहर नवोदय विद्यालय कोटली और दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी सम्मानित हुए। डिप्टी कमिश्नर निधि मलिक ने 10 विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। डीसी ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने एक लक्ष्य के साथ पढ़ाई करने, मेहनत और लगन से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार गुप्ता समेत कई स्कूलों से आए प्रिंसिपल, शिक्षक भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें