फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
नशे के ​खिलाफ रैली में भाग लेते स्कूली विद्यार्थी
विज्ञापन
जम्मू। नशे के खिलाफ जनभागीदारी के साथ जंग लड़ने के अपने प्रयास में पुलिस लगातार काम कर रही है। इस कड़ी में सोमवार को शहर के नवाबाद पुलिस थाने द्वारा एंटी ड्रग्स रैली आयोजित की गई। रैली में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ-साथ संकाय सदस्यों ने भाग लिया। रैली कैनाल हेड से शुरू हुई, जो ज्यूल चौक तक गई। इसके बाद वापस साइंस कॉलेज में आकर संपन्न हुई। रैली में गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कैनाल रोड व स्प्रिंग डेल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कृष्णा नगर से सौ के करीब विद्यार्थियों ने भाग लिया और नशे के दुष्प्रभावों को उजागर किया। ड्रग्स एंड ऑल ड्रीम, नशे को न कहे जैसे नारों के साथ विद्यार्थियों ने रैली में भाग लिया। इस दौरान नवाबाद पुलिस थाने के एसएचओ दीपक पठानियां व उनकी टीम के सदस्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें