फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छात्रों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
छात्रों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
विज्ञापन
जम्मू। भारत विकास परिषद शिवालिक शाखा छन्नी हिम्मत जम्मू ने टिन्नी टॉट्स स्कूल सैनिक कॉलोनी जम्मू के परिसर में गुरु वंदना अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर सचिव अशोक खजुरिया ने छात्रों, शिक्षकों और प्रबंधन का स्वागत किया। स्कूल और गुरु वंदना अभिनंदन कार्यक्रम के महत्व को विस्तार से बताया। जो हर साल विभिन्न स्कूलों के परिसरों में बच्चों के बीच नैतिक मूल्यों को विकसित करने के लिए मनाया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम धुन से हुई। इस मौके पर भारत विकास परिषद जम्मू-कश्मीर शाखा की संयोजक त्रिशला गुप्ता ने छात्रों को नशामुक्ति की शपथ लेने को कहा और छात्र समुदाय को सामान्य जीवन में नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें