फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से लड़ने की जरूरत : डॉ. महमूद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सतर्कता सप्ताह मनाने के लिए गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (जीडीसी) सिद्दड़ा में व्याख्यान और वृत्तचित्र स्क्रीनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत उर्दू और संयोजक खेल समिति डॉ. महमूद अहम के व्याख्यान से हुई। व्याख्यान का विषय भ्रष्टाचार को ना कहें था। उन्होंने समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार के विभिन्न रूपों की व्याख्या की। इस तथ्य पर जोर दिया कि हम सभी को अपने दैनिक जीवन में सभी प्रकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से लड़ने की जरूरत है।
विज्ञापन

व्याख्यान के बाद एक वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया जिसमें भ्रष्टाचार के अर्थ, प्रकार और विशेषताओं के बारे में बताया गया। भ्रष्टाचार एक ऐसी बुराई है जो हमारे समाज की नींव को खोखला कर देती है और राष्ट्र की प्रगति और विकास को बाधित करती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें