फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आंधी में झूला बिजली ढांचा, 150 खंभों के साथ गिरे पेड़, शाम पांच बजे से अंधेरे में कई इलाके

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जिले में आंधी के कारण फिर बिजली ढांचा अस्त-व्यस्त हो गया। रविवार देर शाम पांच बजे अचानक चली आंधी से कहीं बिजली खंभे गिर गए तो किसी जगह पेड़ बिजली के तार पर गिर गए। कुछ स्थानों पर खंभे टेढ़े हो गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। 150 से ज्यादा खंभे क्षतिग्रस्त होने के कारण देर रात तक बिजली बहाल नहीं हो पाई।
शहर में गोल मार्केट और गांधी नगर में पेड़ गिरने से बिजली गुल हो गई। चुआदी में कार पर बिजली का खंभा गिर गया, जिससे नूरबाद कॉलोनी में अंधेरा पसर गया। छन्नी हिम्मत में टहनियां तार पर गिरी। यहीं नहीं, चार हाई वोल्टेज तार के खंभे भी गिर गए। इससे बिजली का पूरा ढांचा हिल गया। सैनिक कॉलोनी के सेक्टर-49 में खंभे गिरे। नानक नगर में तार पर पेड़ गिरे। इतना ही नहीं, कार भी चपेट में आई। तेज हवा के कारण सूखने के लिए डाले कपड़े तार में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मखनपुर फीडर में चार व खौजीपुर में पांच खंभे टूटे
मखनपुर फीडर में चार के करीब खंभे क्षतिग्रस्त हुए। साथ ही एचटी कंडक्टर भी टूटे। खौजीपुर में पांच खंभों को क्षति पहुंची। बख्शी नगर, पलौड़ा, पुराना शहर, जानीपुर समेत अन्य जगहों पर टहनियां टूटने से बिजली बाधित रही। इस कारण लोगों को परेशानी हुई। लोग बिजली बहाली के लिए अधिकारियों से संपर्क करते रहे। देर रात तक बिजली कारपोरेशन के अधिकारी समस्याओं का हल करवाने में लगे रहे। अधिकारियों के अनुसार बिश्नाह, आरएस पुरा, मीरां साहिब सहित अन्य जगहों में भी काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीण इलाकों में सुबह तक बिजली बहाल हो पाएगी।


आंधी से बिजली ढांचे को नुकसान हुआ है। 150 से ज्यादा खंभे टूटे है। बिजली तार भी क्षतिग्रस्त हुई है। फिलहाल बहाली पर काम चल रहा है।
-राजेश शर्मा, एक्सईएन, बिजली कारपोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें