फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर काम छोड़ हड़ताल कर रहे जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल 26 वें दिन भी जारी रही। इससे क्षेत्र में जल संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। हड़ताल कर रहे अस्थायी कर्मचारियों का कहना है कि विभाग के अधिकारी उनकी हड़ताल को हल्के में ले रहे हैं। उनकी मांगों को पूरा करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इस कारण उन्हें मजबूर होकर आंदोलन तेज करना पड़ सकता है। कर्मचारियों ने कहा कि 26 दिन की हड़ताल के बाद भी अधिकारियों ने उनकी मांगों को पूरा करने के प्रति कोई रुचि नहीं दिखाई है। इससे कर्मचारियों को मजबूर होकर आंदोलन और तेज करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें