फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट में आज भी ठप रहेगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एक ही छत के नीचे सभी अदालतें चलाने की मांग को लेकर सोमवार भी वकील हाईकोर्ट, कैट और अन्य अदालतों में काम ठप रखेंगे। साथ ही हाईकोर्ट से लेकर मुख्य चौक तक रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। यह जानकारी बार एसोसिएशन ने दी है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के महासचिव सुरजीत सिंह ने बताया कि सोमवार भी हाईकोर्ट और अन्य अदालतों में काम ठप रहेगा। अब तक सरकार की तरफ से उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिससे वकीलों में रोष है। आठ माह पहले बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट में बहुमंजिला इमारत बनाकर सभी अदालतों को एक छत के नीचे चलाने की मांग संबंधी ज्ञापन उप राज्यपाल को सौंपा था। इस पर आज तक अमल नहीं हुआ है। सबसे बुरी हालत कैट की है। यहां पर लोगों के मामलों की सुनवाई की तारीख एक साल बाद दी जा रही है। वकीलों को काम कराने के लिए दिनभर शहर के अलग-अलग जगहों के चक्कर काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें