फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलावर ट्रांसपोर्टरों ने किया चक्का जाम का समर्थन

विज्ञापन
परिचालन बंद होने से बिलावर बस अड्डे पर खड़ी बसें, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। जम्मू और कश्मीर ट्रांसपोर्ट यूनियन की ओर से शुक्रवार को घोषित किए गए चक्का जाम का बिलावर के ट्रांसपोर्टरों ने समर्थन किया। जिसके चलते कोई भी यात्री वाहन सड़कों पर नहीं दौड़ा। हालांकि, कुछ लिंक सड़कों पर इक्का-दुक्का मिनी बसें चलती हुई नजर आईं। वाहनों के न चलने से यात्रियों को जम्मू और कठुआ जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ज्यादातर यात्री निजी वाहनों से अपने गंतव्य तक पहुंचे। बहुत से यात्रियों ने पैदल यात्रा भी की। बिलावर ट्रांसपोर्ट के सदस्य सतीश सिंह ने बताया कि जम्मू कश्मीर ट्रांसपोर्ट यूनियन की ओर से शुक्रवार को घोषित किए चक्का जाम का बिलावर के ट्रांसपोर्टरों ने समर्थन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें