जम्मू। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन ने उपराज्यपाल से बिजली निगम में कार्यरत इंजीनियरों के मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है ताकि इंजीनियरों को 25 सितंबर को दो दिवसीय हड़ताल का सहारा न लेना पड़े। फेडरेशन ने बताया कि इंजीनियरों की मांगों में नियमितीकरण, पदोन्नति और भर्तियां आदि शामिल हैं। प्रवक्ता वीके गुप्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के इंजीनियरों का वेतन पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तुलना में कम है, हालांकि काम की प्रकृति बिल्कुल समान है। पीडीडी में कार्यरत इंजीनियरों ने मांगों के समाधान को लेकर 9 सितंबर को प्रदेश के विभिन्न शहरों में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई। ब्यूरो
जनजातीय समुदाय के समर्थन में प्रदर्शन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में वीरवार को गुज्जर बकरवाल स्टूडेंट्स अलायंस की ओर से प्रदर्शन किया गया। छात्रों ने कहा कि बीते दिनों राजपुरा में अनुसूचित जनजाति के लोगों की संपत्ति को नष्ट किया गया। इतना ही नहीं, फसलें भी बर्बाद की। जाहिर का आरोप है कि तीन दिन पहले जेडीए की ओर से लोगों के साथ अन्याय किया गया है। बीते साल भी विभिन्न स्थानों पर जनजातीय लोगों के मकान तोड़े गए थे। उन्होंने कहा कि वन अधिनियम का लोगों को लाभ नहीं मिल रहा। यहां जफर, वजाइब अशरफ समेत अन्य उपस्थित रहे। संवाद