फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यौड़ियां के सफाई कर्मी हड़ताल, पर बाजार में लगे गंदगी के ढेर

विज्ञापन
ज्यौडियां के सफाई कर्मी कामछोड हड़ताल पर
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। सफाई कर्मचारी यूनियन ज्यौड़ियां के सफाईकर्मी बुधवार से मांगों को लेकर काम छोड़ हड़ताल पर चले गये हैं। इसके चलते बाजार में तीन दिन से सफाई नहीं होने से गंदगी के ढेर लगना शुरू हो गये हैं।
विज्ञापन

बता दें कि ज्यौड़ियां म्यूनिसिपल कमेटी के सफाई कर्मियों की तरफ से अखिल भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले मांगों को लेकर काम छोड़ हड़ताल जारी कर दी है। शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान ने बताया कि 15-15 साल से हम सफाई कर्मी सेवा दे रहे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से हमें स्थायी करने को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है। हमारा वेतन भी नहीं बढ़ाया जा रहा है। हमें सिर्फ आश्वासन मिलते हैं। इसको लेकर हमने एक बार फिर आज से हड़ताल का रास्ता अख्तियार किया है। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने बताया कि हमें मात्र 6700 रुपये मिलते हैं। इस महंगाई में हम खाना खाएं, बच्चों की स्कूल फीस दें, उनकी किताबें लें या मकान का किराया दें। संवाद
ज्यौड़ियां में लगे जगह-जगह गंदगी के ढेर
ज्यौड़ियां। पब्लिक ज्वाइंट एक्शन कमेटी छंब ज्यौड़ियां के प्रधान अमृत भूषण बाबा भारती ने शक्रवार को बताया कि ज्यौड़ियां में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गये हैं। गंदगी से बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। इसके चलते लोगों में भय बना है। उन्होंने बताया कि ज्यौड़ियां के सहदेव सिंह चौक पर फैली गंदगी के दृश्य को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि यदि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चंद रोज और चली तो बाजार और कस्बे की क्या हालत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर हड़ताल जारी रही तो स्वच्छ भारत अभियान चलाने वाले अधिकारियों को फिर से फोटो खिंचवाने के लिए आमंत्रित करना पडे़गा। बाबा भारती ने कहा कि सरकार को चाहिए कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें