फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पाइपें डालने के लिए उखाड़ी गलियां 14 माह बाद भी नहीं बनाईं, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-रेइयां के लोगों की चेतावनी-जल्द मरम्मत न कराई तो करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। वाटर सप्लाई लाइन बिछाने के बाद उखाड़ी गलियों की मरम्मत न होने से पंचायत रेइयां के सम्बयाल व बाबा सिद्ध गोरिया मोहल्ले के लोग करीब 14 माह से परेशान हैं। लोगों ने जल शक्ति विभाग से गलियों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी शिवदेव सिंह, पूर्व नायब सरपंच राजेश्वर सिंह, बबली देवी, सोनिका चिब ने बताया कि जनवरी 2023 में हर घर नल योजना के तहत पाइपें बिछाने के लिए गलियों को उखाड़ा गया था। पाइपें डालने के बाद न पानी की सप्लाई शुरू की गई न ही गलियों की मरम्मत करवाई गई है। गलियां पहले से तंग थीं, अब खोदने के बाद से हालात और बदतर हैं। इसके चलते बच्चे गिरकर चोटिल हो जाते हैं। आना-जाना मुश्किल होता है। लोगों ने कहा कि गांव के लोग दो बार जल शक्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता व विभाग के एईई को मिल चुके हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है। इससे मोहल्ले के लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र गलियों की मरम्मत नहीं करवाई गई तो स्थानीय लोग विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें