मीरां साहिब। कस्बे में बाजार कमेटी मीरां साहिब के प्रधान सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि बाजार में सड़क पर तारकोल डलवाए जाने का कार्य कमेटी की तरफ से बीडीसी अध्यक्ष दलीप कुमार के सहयोग से कराया गया है। डीडीसी सदस्य विद्या मौटन द्वारा सड़क को पक्का कराए जाने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों व बाजार में खरीदारी करने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिले, इसके लिए बाजार कमेटी का प्रयास रहा है। आने वाले दिनों में बाजार के भीतर सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण कराए जाने के साथ स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। बाजार कमेटी के समक्ष जो भी दिक्कतें आती हैं, उसका समाधान करना कमेटी के अधीन है। इस दौरान बाजार कमेटी के चेयरमैन मनोहर लाल सराफ, पूर्व प्रधान चौ. जनक राज, राकेश कुमार, प्रेम लाल, रमेश कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। संवाद