अरनिया में फोटो-- बिजली के खम्बो पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटें।
अरनिया। सीमावर्ती पंचायत हल्का तरेबा की सरपंच बलबीर कौर ने 55 स्ट्रीट लाइटें लगवाई हैं। इससे अंधेरे में डूबा क्षेत्र जगमगा उठा है। इस तरह से पंचायत अरनिया ब्लाक में पहला और विशेष सुविधा से लैस हल्का बन गया। सरपंच के अनुसार पंचायत फंड से यह सभी लाइटें लगाई गई हैं। सीमावर्ती क्षेत्र होने के चलते इस बात का भी विशेष ध्यान रखा गया है कि इसकी रोशनी का सीमा पार का कोई असर न पड़े, क्योंकि गोलाबारी के दौरान हमारी सुरक्षा के लिए आंगन सहित बाहर की सभी लाइटें बंद रखी जाती हैं। संवाद