फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आरएस पुरा में लावारिस कुत्तों से लोग परेशान

विज्ञापन
आरएस पुरा आरएस पुरा जम्मू मांर्ग पर गांव कु​ल्लिया के पास  आवारा कुत्तो को झूंडस्रोत संवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। ग्रामीण क्षेत्र में लावारिस कुत्तों से लोग परेशान हैं। पूर्व सरपंच हरबंस लाल भगत ने बताया कि क्षेत्र में कुत्तों की टोलियां दिन-रात मुख्य मार्गों से लेकर मोहल्ले की गलियों व चौराहों पर घूम रहीं हैं। मुख्य मार्गों पर कुत्ते दोपहिया वाहनों पर झपटते हैं जिससे हादसे हो रहे हैं। रात को राहगीरों का गलियों से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। ग्रामीण रतन लाल, सोहन लाल का कहना है कि कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनके काटने से रैबीज जैसी बीमारी का खतरा बना रहता है। पूर्व सरपंच किशोर कुमार का कहना है कि क्षेत्र में लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए ग्रामीण विकास विभाग मुहिम चलाए।उन्होंने कहा कि नगर पालिका में व्यवस्था होने के बाद भी अनदेखी की जा रही है। लोगों ने एसडीएम से इसका समाधान करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें