अखनूर। बीते दिनों अखनूर कस्बे के सुंगल मोड़ में पुलिस टीम पर पथराव करने वाले पशु तस्कर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। अब चार दिन हो चुके हैं, लेकिन पुलिस को इस मामले में कोई कामयाबी नहीं हासिल हुई है। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठ रहे हैं। गौ सेवक शिव शर्मा ने कहा कि पशु तस्करी पर सख्ती से पेश आने की जरूरत है। पीएसए के तहत कार्रवाई की जाए। संवाद