घोड़ी चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जम्मू। नगरोटा पुलिस ने घोड़ी चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नुरानी पुत्र काला निवासी ढोक वज़ीरन नगरोटा ने अपनी घोड़ी चोरी होने पर अनायत अली निवासी दोमेल डंसाल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपी अनायत अली के पास से चोरी की गई घोड़ी बरामद कर ली है। इसकी कीमत 48 हजार रुपये है। पुलिस ने इस मामलों को 24 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। ब्यूरो