जम्मू। जानीपुर पुलिस ने चोरी हुई दो कारों व अन्य सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हामिद परवेज किश्तवाड़ का रहने वाले है। फिलहाल जम्मू के जानीपुर में रह रहा था। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी कई चोरी की वारदातों में शामिल रहा है। जिनमें दो कारों की चोरी और एक घर में सेंधमारी का मामला भी शामिल है। पुलिस ने शुक्रवार को जानीपुर इलाके में एक घर में चोरी कि शिकायत का मामले दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो कारें, फ्रिज, वॉशिंग मशीन सहित अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पुछताछ कर आगे की जांच कर रही है। संवाद