फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गोरखा नगर से चोरी हुआ ई-रिक्शा बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बाग-ए-बाहु पुलिस ने चोरी हुए ई-रिक्शा को बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

राहुल कुमार निवासी गोरखा नगर ने पांच जुलाई को पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका ई-रिक्शा गोरखा नगर से चोरी हो गया। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ई-रिक्शा के पुर्जे अलग-अलग कर उसे बेचा गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से पता लगा लिया कि चोरी किया ई-रिक्शा चट्ठा में बेचा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान हैप्पी कुमार निवासी चट्ठा के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद जिस व्यक्ति को ई-रिक्शा बेचा गया था। उसे भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में उसे छोड़ दिया गया। पुलिस ने सात दिन के भीतर ई-रिक्शा ढूंढकर उसे मालिक को सौंप दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें