फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नापाक साजिश: बच्चों को आकर्षित करने के लिए भेजे थे टिफिन बॉक्स में स्टिकी बम, सीमांत इलाकों में गश्त तेज 

Thu, 09 Jun 2022 09:55 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कानाचक के देहारण गांव में सोमवार देर रात साढ़े 11 बजे ड्रोन से एक लिफाफा ड्रॉप किया गया। इसमें बच्चों के खाने के तीन डिब्बे मिले, जिसे कानाचक पुलिस कब्जे में लेकर थाने ले आई। जांच के बाद पता चला कि उन डिब्बों में नौ किलो आईईडी बम है। इसकी जांच लगातार जारी है।  
विज्ञापन
ड्रोन से बरामद संदिग्ध सामान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानाचक में पहली बार टिफिन बॉक्स में भेजे गए स्टिकी बम बच्चों को आकर्षित करने के लिए भेजे गए थे। जिन टिफिन में यह बम रखे गए थे, वह देखने में काफी आकर्षित थे। इसे कहीं भीड़भाड़ वाले इलाके में रखा जाना था, ताकि कोई बच्चा इसे उठाकर ले जाए। बॉक्स में मिली आईईडी को निष्क्रिय तो कर दिया गया।

सीमांत इलाकों में गश्त को बढ़ाकर किया गया जागरूक

इनके कुछ नमूने जांच के लिए एफएसएल के पास भेजे गए हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि यह आईईडी कितनी घातक थी। वहीं पुलिस की ओर से कानाचक और इसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा को मजबूत कर दिया गया है। पुलिस की ओर से सीमांत इलाकों में गश्त को बढ़ाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह इसी तरह की गतिविधियों पर नजर रखें। 

रिसीवर की तलाश में जुटी पुलिस

सूत्रों का कहना है कि पुलिस आईईडी ले जाने वाले रिसीवर की तलाश में जुटी हुई है। पाकिस्तान से निरंतर ड्रोन के जरिये आईईडी भेजी जा रही हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां मान रही हैं कि आतंकियों के लिए ओजी वर्कर का एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों ने अपने स्तर पर छापे मारने शुरू कर दिए हैं। पुलिस जल्द ही इस नेटवर्क में शामिल ओजी वर्करों पर शिकंजा कस सकती है। 

ड्रोन का क्राइम सिग्नेचर नहीं

आम तौर पर कोई भी अपराधी अपराध करने के बाद कोई न कोई निशान छोड़ (क्राइम सिग्नेचर) जाता है। लेकिन ड्रोन ऐसा नहीं करता। पुलिस के एक सीनियर अधिकारी का कहना है कि ड्रोन हवा में ही एक कटर से पेलोड किया गया सामान काटकर नीचे फेंक देता है। कई बार यह सामान फेंक कर चला जाता है और कई बार यह पकड़ में आ जाता है।

गाड़ी स्टार्ट करने से पहले एक बार चेक कर लें

यदि आप किसी मंदिर के बाहर, मस्जिद के बाहर, किसी सार्वजनिक स्थल, पार्किंग से अपना वाहन स्टार्ट करते हैं, तो एक बार जरूर अपने वाहन पर नजर डाल लें। एक बार जरूर देख लें कि क्या वाहन के ऊपर नीचे या फिर कहीं आगे-पीछे कोई चल तो नहीं रखी गई है या लगाई है।  

अमरनाथ यात्रा में खलल डालने की साजिश

पाकिस्तान की तरफ से लगातार उस पार से आतंकी साजिशें हो रही हैं। सूत्रों का कहना है कि अमरनाथ यात्रा से पहले कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए ऐसा किया जा रहा है, ताकि लोगों के भीतर डर का माहौल पैदा किया जाए और वह लोग यात्रा में शामिल न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें