फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए प्रदेश टीम का चयन

विज्ञापन
सीनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए चुने गए ​खिलाड़ी फोटो एसो.
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर सीनियर सॉफ्टबॉल टीम का चयन हुआ हैं। टीम महाराष्ट्र में होने जा रही 46वीं सीनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में भाग लेगी जो 22 से 26 फरवरी तक होगी। टीम के लिए 21 दिवसीय आवासीय कोचिंग लगाया था। इसमें से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की स्क्रीनिंग कमेटी ने संभागीय खेल अधिकारी बलजिंदर पाल सिंह की अध्यक्षता में टीम का चयन किया। पुरुष टीम में अजय सिंह, जसबीर सिंह, आयुष जमवाल, अनमोल सिंह, सागर चिब, प्रदीप सिंह, जसकरण सिंह, प्रशांत सिंह, उस्मान बिलाल, फैजान बशीर, अंश गोस्वामी, अज़ान उल हक, फाजिल अहमद, मोहम्मद हुसैन, सरबजीत सिंह और नदीम हुसैन शामिल हैं। वहीं महिला टीम में शाइस्ता अली, हरलीन कौर, सफूरा अल्ताफ, लावण्या जमवाल, मुनीरा हसन, मुस्कान देवी, राही हिलाल, राशि, अरीसा, अफनान फैयाज, शाहीना, शाइस्ता नबी, नुसैबा, मिस्बाह, फरहाना और निधि शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें