संवाद न्जूज एजेंसी
जम्मू। स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में मरीजों व तीमारदारों से पूछताछ कर ही अंदर जाने दिया जा रहा है। दूसरी ओर, जीएमसी समेत अन्य अस्पतालों में नियम अलग है। इंस्टीट्यूट के गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मी नाम और पता दर्ज कर रहे हैं। साथ ही तलाशी ली जा रही है ताकि तंबाकू जैसे नशीले पदार्थ अंदर न जा सकें। सुरक्षा कर्मी सूरज ने कहा कि जब से आईपीडी शुरू की है तब से पूछताछ की जा रही है। अज्ञात व्यक्ति को अंदर जाने की मंजूरी नहीं है। पीड़ित मरीज की पहचान अलग होती है, उससे नहीं बल्कि तीमारदार से समस्या से बारे में पूछा जाता है। जो मरीज थोड़ा स्वस्थ है उससे जानकारी लेते हैं कि वह किस इलाज के लिए अंदर जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसओपी जारी होने के बाद चालान किए जाएंगे।
सोमवार से मरीजों के लिए आईपीडी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार दूसरे दिन कोई भी मरीज भर्ती नहीं हुआ। उधर, तीमारदार ने कहा कि वह मरीज का चेकअप करवाने आया है। इससे पहले दूसरे राज्यों में इलाज करवाने के लिए जाना पड़ता था। फिलहाल बीमारी से राहत है।