जम्मू। साहित्य में योगदान के लिए राज राही को राज्य पुरस्कार देने की घोषणा हुई है। राज राही रियासी जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने 11 पुस्तकें लिखी हैं। बंगला और पंजाबी भाषा की पुस्तकों का अनुवाद किया है। राही की लघु फिल्म फैसला अपना-अपना का दूरदर्शन पर प्रसारण हुआ है। उन्होंने कई नाटकों का मंचन के साथ निर्देशन किया है। 2021 में उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार सहित अन्य अवाॅर्ड भी मिले हैं। ब्यूरो