दोमाना। भारतीय जनता पार्टी जिला जम्मू बार्डर के प्रभारी व म्युनिसिपल कमेटी घौ मन्हासां के पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र सिंह चिब्ब ने घौ मन्हासां के वार्ड नंबर 2 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वर्ण सिंह के मकान की छत का काम शुरू करवाया। इस अवसर पर उनके साथ वार्ड नंबर 2 के पार्षद मनोहर लाल भगत, सन्नी प्रजापति, सिकंदर कुमार, राजेश सिंह, बोधराज तथा मंगल सिंह उपस्थित थे। संवाद