श्रीनगर। युवा सेवा एवं खेल निदेशालय जम्मू-कश्मीर, श्रीनगर के वजीर बाग स्थित इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में वुशू (अंडर-17 लड़के और लड़कियां) के 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। इस चैंपियनशिप में देश भर से लगभग 41 टीमें भाग लेंगी जो राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ युवा वुशू प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगी। यह प्रतियोगिताएं मंगलवार से शुरू होकर एक नवंबर तक चलेंगी। युवा सेवा एवं खेल महानिदेशक, अनुराधा गुप्ता ने सभी प्रतिभागी दलों को अपनी शुभकामनाएं दीं।ब्यूरो