श्रीनगर में शुरू हुई यूटी बैडमिंटन प्रतियोगिता। स्रोत आयोजक
- फोटो : 1
श्रीनगर। अंतर जिला यूटी लेवल बैडमिंटन चैंपियनशिप का दूसरा फेज सोमवार को श्रीनगर के वजीर बाग के इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू हुआ। 15 जिलों के कुल 75 लड़के अंडर 17 वर्ग में हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार को खिलाड़ियों ने सिंगल्स और डबल्स दोनों इवेंट्स में शानदार परफॉर्मेंस दी। यह चैंपियनशिप डिपार्टमेंट ऑफ यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स की ओर से आयोजित की जा रही है। डिपार्टमेंट ने सबसे अच्छे क्वालिटी स्टैंडर्ड्स को ध्यान में रखते हुए बोर्डिंग, लॉजिंग और मेडिकल सुविधाओं सहित पूरी लॉजिस्टिक सपोर्ट सुनिश्चित की है। ब्यूरो