फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चिनार कोर के कमांडर ने किया उड़ी सेक्टर के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग मुठभेड़ के बाद की घुसपैठ और आतंकवाद विरोधी ग्रिड की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने रविवार को नियंत्रण रेखा के पास उड़ी सेक्टर में आगे के इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अनंतनाग मुठभेड़ के बाद बारामुला जिले में घुसपैठ और आतंकवाद विरोधी ग्रिड की समीक्षा की। अनंतनाग मुठभेड़ में चार जवान शहीद हुए थे। लेफ्टिनेंट घई ने युद्ध और परिचालन तैयारियों के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए जवानों की सराहना की। साथ ही ऑपरेशन खंडा के सफल संचालन के लिए जवानों का हौसला बढ़ाया, जिसमें तीन आतंकवादियों को मार गिराया था।
विज्ञापन


चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई का यह दौरा उड़ी मुठभेड़ के एक दिन बाद किया गया है। सेना के अनुसार, मारे गए आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सतर्क जवानों ने उन्हें ढेर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें