फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST Council Meeting in Srinagar: श्रीनगर में जीएसटी परिषद की दो दिवसीय बैठक 28 से, वित्त मंत्री सीतारमण करेंगी अध्यक्षता

Fri, 17 Jun 2022 03:13 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जीएसटी परिषद की 47वीं बैठक में दर युक्तिकरण पर राज्य मंत्रियों के पैनल की रिपोर्ट और कैसीनो, रेस कोर्स और ऑनलाइन गेमिंग पर कर की दर पर चर्चा होने की उम्मीद है। जीएसटी की प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर भी चर्चा हो सकती है। 
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 28 से 29 जून को श्रीनगर में जीएसटी परिषद की 47वीं बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले श्रीनगर में 2017 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लाने से पहले परिषद की 14वीं बैठक बुलाई गई थी।

ऑनलाइन गेमिंग पर कर की दर पर चर्चा होने की उम्मीद

इस बार परिषद की महत्वपूर्ण बैठक में दर युक्तिकरण पर राज्य मंत्रियों के पैनल की रिपोर्ट और कैसीनो, रेस कोर्स और ऑनलाइन गेमिंग पर कर की दर पर चर्चा होने की उम्मीद है। जीएसटी की प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर भी चर्चा हो सकती है। 

जीएसटी दर युक्तिकरण पर राज्य मंत्रियों के पैनल की बैठक 17 जून को

सूत्रों के अनुसार परिषद की बैठक से पहले जीएसटी दर युक्तिकरण पर राज्य मंत्रियों के पैनल की बैठक 17 जून को होनी है, जिसमें कर दरों में संभावित बदलाव पर चर्चा की जाएगी। मंत्रियों का समूह (जीओएम) कर स्लैब में संभावित बदलावों पर चर्चा कर सकता है।

पिछले साल राज्य के सात सदस्यीय पैनल का गठन किया था

परिषद ने पिछले साल राज्य के सात सदस्यीय पैनल का गठन किया था। कर्नाटक के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रियों ने कर दरों को युक्तिसंगत बनाकर राजस्व बढ़ाने के तरीकों का सुझाव दिया है।

बैठक की सूचना वित्त मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट करके दी

जीएसटी के तहत चार स्तरीय संरचना आवश्यक वस्तुओं पर 5 प्रतिशत की कम कर दर से छूट देती है या लगाती है। इसके अलावा 28 प्रतिशत शीर्ष दर के साथ टैक्स के अन्य स्लैब 12 और 18 प्रतिशत हैं। जीएसटी परिषद की बैठक की सूचना वित्त मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट करके दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें