बारामुला में पकड़े गए फरार आरोपी। स्रोत पुलिस
बारामुला। सोपोर में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो अलग-अलग मामलों में वर्षों से गिरफ्तारी से बच रहे थे। पहला आरोपी मोहम्मद यूसुफ शेख निवासी ख्वाजाबाग बारामुला वर्ष 2006 से और दूसरा निसार अहमद मीर निवासी खामोह रफियाबाद वर्ष 2015 से फरार था। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को सक्षम न्यायालयों के समक्ष पेश किया जाएगा। संवाद