अदालत से ण्ण्ण् का लोगो
श्रीनगर। मनमाने तबादले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए श्रीनगर स्थित सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) ने हेड असिस्टेंट फरीदा शाहीन के तबादले के आदेश पर रोक लगा दी है। शाहीन को उनकी पोस्टिंग के महज एक साल के अंदर ही बारामुला के रामपुर से बांदीपोरा स्थानांतरित कर दिया गया था। कैट उनके द्वारा दायर याचिका की सुनवाई कर रही थी। ट्रिब्यूनल ने आदेश दिया कि शहीन की रामपु बाराुला में वर्तमान पोस्टिंग में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि सक्षम प्राधिकारी को टिप्पणियों के आधार पर तबादले की समीक्षा और उसमें बदलाव करने की छूट दी है। ब्यूरो-