फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 50 से अधिक लाइसेंस रद्द, लापरवाह ड्राइविंग पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के परिवहन आयुक्त विशेष महाजन ने पूरे क्षेत्र के वाहन चालकों से जिम्मेदारी से वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आग्रह किया है। महाजन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कृपया सड़कों पर सावधानी से वाहन चलाएं। हम इस अभियान को जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि आरटीओ जम्मू और एआरटीओ किश्तवाड़ ने पिछले दो दिनों में लापरवाह और तेज रफ्तार ड्राइविंग करने वाले 50 से अधिक चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। महाजन ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षित सड़कों को सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ प्रवर्तन अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें