श्रीनगर। पुलिस स्टेशन तंगमर्ग में एसडीपीओ की ओर से वीरवार को अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में एसएचओ, जांच अधिकारी व पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी लंबित मामलों और जांच कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। इस मौके पर हर एक मामले की प्रगति का विस्तार से परीक्षण किया गया और इस बात पर जोर दिया गया कि सुनिश्चित किया जाए कि जांच जल्द से जल्द पूरी की जाए। एसडीपीओ ने जांच अधिकारियों को आरोप पत्रों को समय पर दाखिल करने पर जोर दिया। उन्होंने एसएचओ से नशा तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए। संवाद